{"_id":"6278ebb1273c6a3bf2257ae3","slug":"kanpur-woman-committed-suicide-in-asha-jyoti-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आशा ज्योति केंद्र में महिला ने लगाई फांसी, बाथरूम में लटकता मिला शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आशा ज्योति केंद्र में महिला ने लगाई फांसी, बाथरूम में लटकता मिला शव, मचा हड़कंप
Mon, 09 May 2022 03:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 May 2022 03:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
कानपुर में आशा ज्योति केंद्र में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे पर महिला का शव लटकता देख हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मृतिका सुदामा (32) उन्नाव मगरवारा की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला एनआरआई सिटी में रमन नैमानी के घर पर काम करती थी। कुछ समय पहले रमन नैमानी के घर से ज्वेलरी चोरी हो गई थी। इस मामले में महिला सुदामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में नवाबगंज पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। पूछताछ के बाद वापस आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया था। सोमवार सुबह बाथरूम में महिला का शव साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन