फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman commits suicide by jumping from 7th floor of apartment

Kanpur: अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Jul 2022 03:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Jul 2022 03:15 PM IST
सार

कानपुर में महिला की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
Kanpur: Woman commits suicide by jumping from 7th floor of apartment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंपनी बाग चौराहा स्थित अमन पटेल अपार्टमेंट में सातवीं मंजिल से नीना कपूर (55) ने कूदकर जान दे दी। महिला कुछ दिन पहले ही इस अपार्टमेंट में रहने आई थी, इसके पहले वह लाल बंगला एन 2 रोड स्थित एक घर में रहती थी।

विज्ञापन


25 साल पहले पति संदीप से उसका अलगाव हो गया था। जिसके बाद वह लाल बंगले में अकेली रहती थी। रिश्तेदारों ने 1 सप्ताह पहले ही अमन पटेल अपार्टमेंट में उनको फ्लैट दिलवाया था। जिसमें उनका सामान शिफ्ट कराने के लिए दिल्ली से रिश्तेदार आए हुए थे। रविवार सुबह 10:30 बजे के आसपास सभी ने नाश्ता किया और नाश्ता करने के बाद मीना कपूर अकेले ही बाहर की ओर चली गई।
विज्ञापन


उनके पीछे आए बहन के पति ने उनको कूदता देखा तो होश उड़ गए। महिला ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार पिछले कई वर्षों से महिला डिप्रेशन में चल रही थी। जिनका इलाज डॉ. अजय अग्रवाल से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed