{"_id":"613fa35ab6044228464e39d4","slug":"kanpur-woman-beat-her-father-together-with-son-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बेटे संग मिलकर महिला ने अपने पिता को पीटा, दर्दनाक मौत, इस बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बेटे संग मिलकर महिला ने अपने पिता को पीटा, दर्दनाक मौत, इस बात पर हुआ था विवाद
Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसौल के नवोदय नगर में सोमवार देर शाम लकड़ी के विवाद में एक बेटी ने अपने वृद्ध पिता की बेटे के साथ मिलकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस नाती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नवोदय नगर में रहने वाले छेदालाल (80) गल्ले के व्यापारी थे।
कई साल पहले उनकी पत्नी गांव छोड़कर चली गई थी। छेदालाल की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी बिल्हौर में हुई है। छोटी बेटी प्रेेमा 10 साले से बेटे राहुल के साथ छेदालाल के दूसरे घर में रहती है। ग्रामीणों ने बताया छेदालाल का अक्सर बेटी और नाती से विवाद होता था।
सोमवार देर शाम बारिश के दौरान छेदा लाल कच्चे मकान में रखी बबूल की लकड़ी लेने लगे। इस पर बेटी से विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज प्रेमा ने राहुल संग मिलकर उनकी लात घूसों से पिटाई कर दी। हालत खराब होने पर दोनों उन्हें उपचार के लिए सरसौल सीएचसी ले गए।

यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रुपये के लिए होता था अक्सर विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि छेदालाल के पास एक बीघा खेत था। उसे बेचकर रुपये अपने खाते में जमा कर लिए थे। प्रेमा अक्सर रुपये की मांग करती थी, लेकिन वे नहीं देते थे। इसके अलावा गल्ले की खरीद बिक्री से भी कमाई करते थे।
पिटाई से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ तो नहीं खाया
ग्रामीणों ने बताया कि छेदालाल के मुंह से झाग निकल रहा था। उल्टी भी करने लगे थे। ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बेटी व नाती की पिटाई से क्षुब्ध होकर कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं खा लिया।