फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman beat her father together with son, death

कानपुर: बेटे संग मिलकर महिला ने अपने पिता को पीटा, दर्दनाक मौत, इस बात पर हुआ था विवाद

Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman beat her father together with son, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सरसौल के नवोदय नगर में सोमवार देर शाम लकड़ी के विवाद में एक बेटी ने अपने वृद्ध पिता की बेटे के साथ मिलकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस नाती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नवोदय नगर में रहने वाले छेदालाल (80) गल्ले के व्यापारी थे।
विज्ञापन


कई साल पहले उनकी पत्नी गांव छोड़कर चली गई थी। छेदालाल की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी बिल्हौर में हुई है। छोटी बेटी प्रेेमा 10 साले से बेटे राहुल के साथ छेदालाल के दूसरे घर में रहती है। ग्रामीणों ने बताया छेदालाल का अक्सर बेटी और नाती से विवाद होता था।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम बारिश के दौरान छेदा लाल कच्चे मकान में रखी बबूल की लकड़ी लेने लगे। इस पर बेटी से विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज प्रेमा ने राहुल संग मिलकर उनकी लात घूसों से पिटाई कर दी। हालत खराब होने पर दोनों उन्हें उपचार के लिए सरसौल सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रुपये के लिए होता था अक्सर विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि छेदालाल के पास एक बीघा खेत था। उसे बेचकर रुपये अपने खाते में जमा कर लिए थे। प्रेमा अक्सर रुपये की मांग करती थी, लेकिन वे नहीं देते थे। इसके अलावा गल्ले की खरीद बिक्री से भी कमाई करते थे।

पिटाई से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ तो नहीं खाया
ग्रामीणों ने बताया कि छेदालाल के मुंह से झाग निकल रहा था। उल्टी भी करने लगे थे। ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बेटी व नाती की पिटाई से क्षुब्ध होकर कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed