फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Woman attempted suicide by climbing on water tank got injured after falling admitted to Hallet Hospital

Kanpur: पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, गिरकर हुई घायल…हैलट अस्पताल में भर्ती

Fri, 11 Jul 2025 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Jul 2025 10:24 AM IST
सार

Kanpur News: शास्त्री नगर में ऊंचा पार्क पानी की टंकी में चढ़कर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नीचे गिर गई।

विज्ञापन
Kanpur Woman attempted suicide by climbing on water tank got injured after falling admitted to Hallet Hospital
पानी की टंकी में चढ़ी महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के शास्त्री नगर में एक महिला ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। हालांकि, महिला नीचे गिरकर घायल हो गई, जिसे हैलट अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर में ऊंचा पार्क पानी की टंकी में सुबह नैना नाम की महिला चढ़ गई। वहां से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे टंकी पर चढ़े देखा, तो समझने की कोशिश की। तभी मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद विनोद गुप्ता ने पुलिस को भी सूचना दी। 

विज्ञापन

Kanpur Woman attempted suicide by climbing on water tank got injured after falling admitted to Hallet Hospital
पानी की टंकी में लटकी महिला - फोटो : amar ujala

पति की दो महीने पहले हो गई थी मृत्यु
पुलिस ने भी समझने की कोशिश की, लेकिन तब तक यह टंकी में लटक गई और कुछ मिनट में ही नीचे गिर कर घायल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,  नैना पत्नी स्व. शुभम आंबेडकर, विजयनगर की निवासिनी है, जिसके पति की मृत्यु दो महीने पहले हो गई थी।

Kanpur Woman attempted suicide by climbing on water tank got injured after falling admitted to Hallet Hospital
पानी की टंकी - फोटो : amar ujala

डिप्रेशन में चल रही थी महिला
बताया जा रहा है कि उसी कारण से डिप्रेशन में आकर ऊंचा पार्क पानी की टंकी पर चढ़ गई और ऊपर से आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची काकादेव थाने की फॉर्स ने समझने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानी और ऊपर से कूद गई।

विज्ञापन

Kanpur Woman attempted suicide by climbing on water tank got injured after falling admitted to Hallet Hospital
टंकी से गिरकर घायल हुई महिला - फोटो : amar ujala

हैलट अस्पताल में चल रहा है इलाज
पार्षद ने  जनता के सहयोग से उस महिला को हैलट के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट करवाया है। साथ ही, उसके परिजनों को सूचित किया है। महिला की हालत अब ठीक है और बातचीत कर रही है। पुलिस परिजनों से जानकारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed