फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Weather will remain open from today, cold will increase again by evening

कानपुर: आज से खुला-खुला रहेगा मौसम, शाम होते फिर बढ़ेगी ठंड

Sat, 05 Feb 2022 02:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Feb 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Weather will remain open from today, cold will increase again by evening
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी से मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। एक दिन पहले हुई बारिश ने जहां माहौल में ठंडक बढ़ाई थी वहीं शनिवार से दिन का मौसम साफ रहेगा। धूप के कारण तेज हवाएं गलन का अहसास तो नहीं कराएंगी पर शाम होते ही सिहरन का कारण जरूर बनेंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को ही करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं की वजह से ठंडक बनी रही। जबकि रात में बादलों की वजह से तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 19.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक दिन में कड़ी धूप और रात में ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे न्यूनतम पारा और नीचे जा सकता है। जिससे गलन बढ़ेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख एसएन पांडेय के अनुसार अभी भी जम्मू कश्मीर के आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके छह फरवरी तक हिमालय क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है। लेकिन यह पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर होगा, इस वजह से अभी कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed