फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Weather changed due to Arabian Sea winds, rain may start from today

Kanpur Weather Update: अरब सागर की हवाओं से बदला मौसम, आज से शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला, पढ़ें अपडेट

Tue, 20 Feb 2024 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Feb 2024 09:47 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। सुबह बादलों के होने से धूप का असर भी कम रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Weather changed due to Arabian Sea winds, rain may start from today
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अरब सागर से उठने वाली चक्रवाती हवाओं से सोमवार की शाम से मौसम में बदलाव दिखने लगा। हल्के बादलों के बीच तेज हवाएं चलने से ठंडक धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो गई। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन

सुबह बादलों के होने से धूप का असर भी कम रहने की उम्मीद है। इस बीच शहर के कुछ हिस्सों में सुबह भी बूंदाबांदी हो सकती है। शाम के समय तेज हवा के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 27.6 व न्यूनतम चार डिग्री बढ़कर 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। ब्यूरो

विज्ञापन

 

डॉ. पांडेय ने बताया कि तटीय कर्नाटक से दक्षिण गुजरात तक चलने वाली ट्रफ रेखा अब तटीय कर्नाटक से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर भी बना हुआ है।

अगले दिनों का संभावित तापमान

  •  20 को अधिकतम 26, न्यूनतम 15 डिग्री
  • 21 को अधिकतम 25, न्यूनतम 16 डिग्री
  • 22 को अधिकतम 26, न्यूनतम 14 डिग्री
  • 23 को अधिकतम 28, न्यूनतम 13 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed