{"_id":"65d427e11252be9c6004de0b","slug":"kanpur-weather-update-weather-changed-due-to-arabian-sea-winds-rain-may-start-from-today-2024-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: अरब सागर की हवाओं से बदला मौसम, आज से शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला, पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: अरब सागर की हवाओं से बदला मौसम, आज से शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला, पढ़ें अपडेट
Tue, 20 Feb 2024 09:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:47 AM IST
सार
Weather News: मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। सुबह बादलों के होने से धूप का असर भी कम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में अरब सागर से उठने वाली चक्रवाती हवाओं से सोमवार की शाम से मौसम में बदलाव दिखने लगा। हल्के बादलों के बीच तेज हवाएं चलने से ठंडक धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो गई। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
सुबह बादलों के होने से धूप का असर भी कम रहने की उम्मीद है। इस बीच शहर के कुछ हिस्सों में सुबह भी बूंदाबांदी हो सकती है। शाम के समय तेज हवा के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 27.6 व न्यूनतम चार डिग्री बढ़कर 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Trending Videos
डॉ. पांडेय ने बताया कि तटीय कर्नाटक से दक्षिण गुजरात तक चलने वाली ट्रफ रेखा अब तटीय कर्नाटक से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर भी बना हुआ है।
विज्ञापन
अगले दिनों का संभावित तापमान
- 20 को अधिकतम 26, न्यूनतम 15 डिग्री
- 21 को अधिकतम 25, न्यूनतम 16 डिग्री
- 22 को अधिकतम 26, न्यूनतम 14 डिग्री
- 23 को अधिकतम 28, न्यूनतम 13 डिग्री