फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Rain and hail alert issued for three days, wind will blow at a speed of 50 km

Kanpur Weather Update: फिर बदला मौसम! तीन दिन बारिश-ओले का अलर्ट जारी, 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा

Sat, 29 Apr 2023 06:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Apr 2023 06:43 AM IST
सार

Kanpur News: मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। रह-रह कर आसमान में बादलों का डेरा दिख रहा है। मौसम विभाग की ओर से तीन दिनों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।  इसके अनुसार, तीन दिनों में बारिश-ओले गिरने की संभावना है। वहीं, हवा 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Rain and hail alert issued for three days, wind will blow at a speed of 50 km
कानपुर सहित आसपास के जिलों में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पिछले 15 वर्षों में अप्रैल में पहली बार ऐसा मौसम हो रहा है। जब एक झटके में तेज हवा के साथ ओले व गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। इस महीने अभी तक तीन बार ऐसा हो चुका है और 43 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। शुक्रवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

इसके अनुसार, अगले तीन दिनों के बीच 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ तेज बारिश और ओले भी पड़ सकते हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार इस महीने चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा का कम दबाव बनने की प्रक्रिया एक साथ चल रही है।
विज्ञापन

इससे अचानक से बादल और हवा की रफ्तार बढ़ने की घटनाएं हो रही हैं। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया शुक्रवार को सुबह से ही बादल आने से दिन का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 32.4 और न्यूनतम 1.6 डिग्री कम होकर 21.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। बताया कि एक मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में आज से बदला रहेगा मौसम
विभाग के अनुसार, मौसम का बदलाव महानगर सहित मंडल और प्रदेश के अन्य जिलों में भी रहेगा। इसमें कानपुर महानगर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर सहित प्रदेश के बाकी जिले भी शामिल हैं।

इस तरह की स्थिति 15 वर्षों के बाद हुई है, जब अप्रैल में अचानक से तेज हवा के साथ बारिश, ओले और बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं। अगले तीन दिन लोगों को सावधानी से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। अगले तीन दिनों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।  -डॉ. एसएन पांडेय मौसम विशेषज्ञ सीएसए

पूरे दिन छाई रही बदली
मौसम में बदलाव का ही असर है कि शुक्रवार को नजारा पूरी तरह से बदला रहा। सुबह तो कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद ही बदली छा गई। एक बार तो बूंदाबांदी की उम्मीद भी जगी। फिर देखते ही देखते तेज हवा चलने लगी। इससे मौसम पूरी तरह से बदल गया। चिलचिलाती धूप गायब हो गई।

बेमौसम बारिश से आम की फसल में रोग का खतरा
बेमौसम बारिश व आंधी के चलते बागवानों को बड़ा नुकसान हुआ है। पिछले कुछ समय से हो रही बेमौसम बारिश व आंधी आदि से फसल को नुकसान पहुंच रहा है। आंधी में काफी अमिया गिर गई है। वहीं शेष बची रह गई कच्ची अमिया पर जाला व रूजी कीट लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed