Kanpur Weather Update: आधे शहर में हुई बारिश...तीन दिन बूंदाबांदी के आसार, किसानों के लिए जारी की है एडवाइजरी
Weather News: मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ लाइन के ऊपर आने से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से आगामी दिनों में हल्की से तेजी बारिश हो सकती है। साथ ही, शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर कानपुर परिक्षेत्र पर आने से गुरुवार को आधे कानपुर शहर में बारिश हुई। इससे माहौल में नमी बढ़ी और शहरियों को रात में हल्की राहत मिली। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यह असर तीन-चार दिन तक रह सकता है। इससे मूसलाधार बारिश तो नहीं होगी लेकिन बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
गुरुवार शाम शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ देर के लिए बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उन्नाव, नगर, देहात, लखनऊ, औरैया, इटावा, रायबरेली आदि जिलों के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी कि सिंचाई और बुवाई का कार्य स्थगित रखें। मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि इस समय जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ है। इसका असर पहाड़ों तक सीमित रहेगा।
तीन दिनों तक बारिश का मौसम
सीएसए मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार ट्रफ लाइन के ऊपर आने से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बताया इसकी वजह से अगले तीन दिनों के बीच हल्की से तेजी बारिश हो सकती है। इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।
अलनीनो का मौसम पर असर
अलनीनो जलवायु प्रणाली का हिस्सा है। इसके सक्रिय होने से बारिश, ठंड, गर्मी के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है। यह स्थिति हर साल नहीं, बल्कि तीन सात साल में दिखती है। इस बार भी यह पांच साल के बाद आई है।
- दिन और रात के तापमान में सामान्य से दो से डिग्री की बढ़ोत्तरी।
- बारिश कम होने से धान की फसलों के साथ आगामी गेहूं की फसल पर भी संकट।
- तापमान बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का भी खतरा बढ़ा।
- सुबह 11 बजे से ही दोपहर जैसा मौसम होने लगा।
तापमान
अधिकतम - 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम - 23.6 डिग्री सेल्सियस