फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Heat will show harshness, heat will continue till June 10, mercury may rise in two-thre

Kanpur Weather Update: गर्मी दिखाएगी कड़े तेवर, 10 जून तक जारी रहेगी तपिश, दो-तीन दिन में बढ़ सकता है पारा

Sat, 18 May 2024 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 May 2024 12:08 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, वर्तमान में हीट वेव का असर चल रहा है। लोग बाहर निकलने से पहले सावधानियां बरतें। सीएसए के मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर एक पैरामीटर भी जारी किया है, जो तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव के बारे में जानकारी देता है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Heat will show harshness, heat will continue till June 10, mercury may rise in two-thre
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूप की तपिश और चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल कानपुरवासियों को राहत नहीं मिलने वाली है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून तक ऐसी ही तपिश रहेगी क्योंकि सूरज की किरणें पिछले कुछ दिनों से बिल्कुल सीधी रेखा में जमीन पर पड़ रही हैं। साथ ही थार मरुस्थल से उठने वाली गर्म हवाएं भी तेजी से प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं। ऐसे में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन

शनिवार को एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। सीएसए की मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, तेज धूप के बीच मई के आखिरी सप्ताह से लेकर जून के पहले सप्ताह के बीच उमस भरी गर्मी रहेगी। अगले दो से तीन दिन में एक से डेढ़ डिग्री तक पारा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, वर्तमान में हीट वेव का असर चल रहा है। लोग बाहर निकलने से पहले सावधानियां बरतें। सीएसए के मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर एक पैरामीटर भी जारी किया है, जो तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव के बारे में जानकारी देता है। इसमें बताया गया है कि जब तापमान 40 डिग्री हो और आर्द्रता शून्य हो तो गर्मी कम लगती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटे में हल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन गर्मी में कमी नहीं आएगी।

हीट वेव घोषित करने के मानदंड
जब तक किसी स्थान का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच जाता, तब तक हीट वेव की स्थिति नहीं मानी जाती है। इससे अधिक तापमान होने पर इसे हीट वेव की स्थिति माना जाता है।

विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख स्थानों में तापमान की स्थिति
कानपुर    - 42.6
आगरा     - 46.9
अयोध्या   - 40.5
बागपत    - 46
इटावा      - 44
फतेहपुर   - 43.9
मथुरा       - 46.9
प्रयागराज - 42.2
वाराणसी    -41.2
लखनऊ     -42.4

अगर तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है और आर्द्रता शून्य फीसदी है, तो 21 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी ही महसूस होती है। अगर तापमान 24 डिग्री हो और आर्द्रता 100 फीसदी हो तो 27 डिग्री के बराबर गर्मी का अहसास होगा। हीट इंडेक्स में तापमान और आर्द्रता के कारण लगने वाली गर्मी का स्तर मापने का यही सामान्य तरीका है।  -डॉ. एसएन सुनील पांडेय, मौसम विभाग प्रमुख, सीएसए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed