{"_id":"6562f0d84b6753359c0dfdcd","slug":"kanpur-weather-update-dew-started-raining-from-the-open-sky-night-temperature-dropped-pollution-also-more-t-2023-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: खुले आसमान से बरसने लगी ओस, रात के तापमान में गिरावट, प्रदूषण भी सामान्य से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: खुले आसमान से बरसने लगी ओस, रात के तापमान में गिरावट, प्रदूषण भी सामान्य से ज्यादा
Sun, 26 Nov 2023 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:46 PM IST
सार
Weather News: शहर को सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र ब्रह्मनगर के पास नेहरू नगर में स्थापित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण के मॉनीटर में दर्ज किया गया। कल्याणपुर क्षेत्र में 148 एक्यूआई और किदवई नगर में सबसे कम 135 एक्यूआई प्रदूषण रहा।
विज्ञापन
कानपुर में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में खुले आसमान से ओस अब बड़ी मात्रा में पड़ने लगी है। यही वजह है कि रात में तापमान सामान्य से रोजाना नीचे जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दिन में धूप की वजह से तापमान 26.8 रिकॉर्ड किया गया। इस बीच सुबह से लेकर देर रात तक प्रदूषण अधिकतम 180 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
इसमें प्रदूषित कण पीएम 2.5 कणों की संख्या शामिल है, जो आसानी से सांस के जरिए शरीर के अंदर पहुंचकर फेफड़ों पर असर करता है। शहर को सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र ब्रह्मनगर के पास नेहरू नगर में स्थापित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण के मॉनीटर में दर्ज किया गया। जबकि कल्याणपुर क्षेत्र में 148 एक्यूआई और किदवई नगर में सबसे कम 135 एक्यूआई प्रदूषण रहा।
विज्ञापन
सीपीसीबी के अनुसार प्रदूषण
- 50 एक्यूआई तक अच्छा
- 100 एक्यूआई तक संतोषजनक
- 101 से 200 एक्यूआई तक नुकसानदेय
- 201 से 300 एक्यूआई तक खराब
- 301 से 400 एक्यूूआई तक बहुत खराब
- 401 से ऊपर तक गंभीर