फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, 40 mm rain after 20 years, people troubled due to waterlogging and traffic  halted

Kanpur Weather Update: 20 साल बाद 40 मिमी बरसा पानी, जलभराव से लोग परेशान...यातायात ठप, पढ़ें पूरा अपडेट

Mon, 11 Sep 2023 09:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Sep 2023 09:26 AM IST
सार

Weather News: रविवार को तेज बारिश से घंटों जनजीवन प्रभावित रहा। जूही खलवा पुल में आवागमन ठप हो गया। वीआईपी रोड, गोविंदनगर, निरालानगर, किदवईनगर सहित 25 से ज्यादा मोहल्लों में जलभराव से आवागमन घंटों प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, 40 mm rain after 20 years, people troubled due to waterlogging and traffic  halted
kanpur weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पूरे बीस साल बाद आज के दिन यानि 10 सितंबर को जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कुल 40 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इससे पहले आज की तारीख में 2003 में 84 मिमी बरसात हुई थी। रविवार को सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन

लेकिन साढ़े तीन बजे के बाद से रात के 11 बजे तक जमकर पानी बरसा। अभी 14 सितंबर तक बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डा. एसएन पांडेय के अनुसार जून से लेकर आज की तारीख तक निर्धारित मात्रा से 120 मिमी कम पानी बरसा है। डा. पांडेय के अनुसार मानसूनी सीजन एक जून से 30 सितंबर तक रहता है।

विज्ञापन
  • 544 मिमी 1 जून से 10 सितंबर के बीच बारिश होनी चाहिए।
  • 424 मिमी इस बीच रिकार्ड की गई बरसात।
  • 120 मिमी इस सीजन में अभी तक कम बरसा है पानी।
  • 864 मिमी इतनी बारिश इस वर्ष जनवरी से दिसंबर मौसम विभाग ने निर्धारित की है।
  • 30 प्रतिशत कम चल रही बारिश इस बार।

वीआईपी रोड, जूही खलवा पुल में जलभराव
रविवार को तेज बारिश से घंटों जनजीवन प्रभावित रहा। जूही खलवा पुल में आवागमन ठप हो गया। वीआईपी रोड, गोविंदनगर, निरालानगर, किदवईनगर सहित 25 से ज्यादा मोहल्लों में जलभराव से आवागमन घंटों प्रभावित रहा। पनकी स्थित अस्थायी गोवंश संरक्षण केंद्र में भरा पानी निकालने के लिए डीवाटरिंग पंप लगाया गया।

फाटक बंद करने का राहगीरों ने किया विरोध
शाम को तेज बारिश के दौरान जूही खलवा पुल में पानी भरता देख नगर निगम कर्मी वहां से अफीमकोठी की तरफ और मिलिट्री कैंप चौकी रोड की तरफ लगे फाटक बंद करने लगे, तो राहगीर इसका विरोध करने लगे। बार-बार लोगों को जबरन पुल में घुसने की कोशिश करते देख हादसे की आशंका में कर्मियों ने वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी।

विज्ञापन

25 से ज्यादा मोहल्लों में आवागमन हुआ प्रभावित
अपर नगर आयुक्त (प्रथम) प्रतिपाल सिंह चौहान ने एसीपी से कहकर वहां पुलिस कर्मी भेजकर रास्ता बंद कराया। सीसामऊ नाला उफनाने से वीआईपी रोड में रिवर साइट पावर हाउस के सामने से एल्गिन मिल तक, ग्वालटोली, खलासीलाइन में घरों तक में गंदा पानी घुस गया। नवीन मार्केट, पीपीएन मार्केट, साइकिल मार्केट, जरीबचौकी चौराहे से पीरोड में लेनिन पार्क चौराहा, मोतीझील परिसर, अशोकनगर, गोविंदनगर, निरालानगर, साकेतनगर, किदवईनगर, जरौली, कर्रही, रविदासपुरम, बेगमपुरवा, पनकी सी-ब्लाक, गंगागंज, बर्रा, विश्वबैंक कालोनी, दामोदरनगर आदि क्षेत्रों में जलभराव से आवागमन घंटों प्रभावित रहा।

  • कुल बारिश...40 मिमी बरसा पानी
  • फसल पर असर...धान की फसल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा, सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • लोगों पर असर..इस समय डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी बढ़ रही है, बारिश होने से यह और भी बढ़ सकती है, इसके लिए सतर्कता जरूरी है।
  • आगे की संभावना...अभी 14 सितंबर तक इसी तरह बारिश हो सकती है। कहीं तेज तो कही धीमी।
  • तापमान...दोपहर में 32.2 डिग्री था पारा, बारिश के बार तीन डिग्री लुढ़का तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed