Kanpur Weather: इस बार जुलाई तक चलेगी हीट वेव, गर्मी का समय होगा ज्यादा, तापमान 39...तपिश 40 डिग्री से ज्यादा
Weather News: सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस बार अप्रैल के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई तक हीट वेव चलने की संभावना है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अप्रैल के महीने में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं आंधी और कहीं ओले और बारिश हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जलवायु परिवर्तन का असर मौसम पर पड़ रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार मौसम में नया बदलाव दिख रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से एक साथ उठने वाली हवाएं अपने साथ नमी ला रही हैं और वातावरण में फैलकर गर्मी बढ़ा रही हैं।
इससे कम तापमान में भी तपिश का असर तापमान अधिक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन का दूसरा बदलाव यह है कि आमतौर पर जून तक चलने वाली हीट वेव इस बार जुलाई तक असर दिखा सकती हैं। मतलब गर्मी का समय बढ़ेगा।
पिछले तीन वर्षों में अप्रैल की बात करें, तो 12-13 अप्रैल से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। उसके बाद से लगातार 40 डिग्री के ऊपर रहा है, लेकिन इस वर्ष अभी तक पारा 40 डिग्री नहीं पहुंचा है, लेकिन तपिश 40 डिग्री से भी अधिक वाली महसूस हो रही है।
अप्रैल के महीने में पहली बार पहाड़ों पर बर्फबारी
सीएसए के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस बार अप्रैल के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई तक हीट वेव चलने की संभावना है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अप्रैल के महीने में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं आंधी और कहीं ओले और बारिश हो रही है। यह भी देखने को मिल रहा है कि इस तरह का मौसम लंबा नहीं चल रहा है। इसका असर कुछ समय तक ही रहता है, फिर तपिश शुरू हो जाती है।
पिछले कुछ वर्षों में अप्रैल में तापमान (स्रोत: सीएसए मौसम विभाग)
2020 में
14 को 39.0 डिग्री।
15 को 37.8 डिग्री।
16 को 39.4 डिग्री।
2021 में
12 को 39.8।
13 को 40.6।
14 को 41.6।
2022 में
12 को 39 डिग्री।
13 को 40.6 डिग्री।
14 को- 0.4 डिग्री।
2023 में
12 को 38.6 डिग्री।
13 को 39.0 डिग्री।
14 को 39.0 डिग्री।
15 को 37.8 डिग्री।
2024 में
10 से 15 अप्रैल के बीच 38-39 डिग्री सेल्सियस।