फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather News: Snowy winds increased the cold

Kanpur Weather News: सुबह से शाम तक चलीं बर्फीली हवाओं ने बढ़ा दी ठंड, इस सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने के आसार

Thu, 02 Feb 2023 09:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Feb 2023 09:24 AM IST
सार

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले पांच दिन सुबह और शाम घना कोहरा हो सकता है। बर्फीली हवाएं अभी चलती रहेंगी। दिन में मौसम खुला रहेगा लेकिन हवा की वजह से धूप का असर कम होगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather News: Snowy winds increased the cold
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मौसम विभाग ने जैसा अनुमान जताया था, वैसा ही हुआ। फरवरी माह के पहले दिन ही सुबह से शाम तक 9.3 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान .8 डिग्री बढ़कर 20 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन ठंड में कमी नहीं आई। बता दें मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक तेज ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन


इस बीच न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 95 और न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले पांच दिन सुबह और शाम घना कोहरा हो सकता है। बर्फीली हवाएं अभी चलती रहेंगी। दिन में मौसम खुला रहेगा लेकिन हवा की वजह से धूप का असर कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed