फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather If the cyclone of Rajasthan progresses it may rain  movement of clouds is expected to increase

Kanpur Weather Update: राजस्थान का चक्रवात आगे बढ़ा तो हो सकती बारिश, बादलों की आवाजाही तेज होने का अनुमान

Thu, 29 May 2025 01:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 May 2025 01:03 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, इस समय राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। अगर यह उत्तर की तरफ बढ़ा तो बारिश हो सकती है। इसके आगे न बढ़ने पर मौसम फिलहाल इसी तरह बना रहेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather If the cyclone of Rajasthan progresses it may rain  movement of clouds is expected to increase
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। साथ ही, दोपहर को नमी बढ़ने से उमस ने शहरियों को बेहाल कर दिया। सुबह और दोपहर की नमी में सिर्फ तीन प्रतिशत का ही फर्क रहा। 24 घंटे में सुबह के नमी में छह प्रतिशत की कमी आई और दोपहर की नमी 17 प्रतिशत बढ़ गई।

विज्ञापन

सुबह नमी 66 प्रतिशत और दोपहर को 63 प्रतिशत रही। दोपहर में नमी बढ़ने और धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। बीच-बीच में बादलों से राहत जरूर मिली। सीएसए के मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में बादलों की आवाजाही तेज होने का अनुमान जारी किया।

विज्ञापन

Kanpur Weather If the cyclone of Rajasthan progresses it may rain  movement of clouds is expected to increase
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

इसी तरह बना रह सकता है मौसम
इस दौरान बारिश की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। अगर यह उत्तर की तरफ बढ़ा तो बारिश हो सकती है। इसके आगे न बढ़ने पर मौसम फिलहाल इसी तरह बना रहेगा।

Kanpur Weather If the cyclone of Rajasthan progresses it may rain  movement of clouds is expected to increase
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

मानसून की गति पर आ सकता है असर
इसके साथ ही अरब सागर से हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ भी आ गया है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती हवाओं के घेरे से मानसून की गति पर असर आ सकता है। इससे बारिश में भी देरी हो सकती है।

विज्ञापन

Kanpur Weather If the cyclone of Rajasthan progresses it may rain  movement of clouds is expected to increase
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तापमान
अधिकतम- 38.9 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 28.6 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed