फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather, Day temperature was two degrees higher than normal, 65 suffered heart attack due to negligence

Kanpur Weather Update: सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा दिन का पारा, लापरवाही से 65 को पड़ा हार्ट अटैक

Wed, 31 Jan 2024 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 Jan 2024 10:09 AM IST
सार

Weather News: शीतलहर थमी और धूप निकली, तो लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी, जिससे हार्ट अटैक के रोगी बढ़ गए हैं। तापमान के उतार-चढ़ाव की वजह से रोगियों का ब्लड प्रेशर एकदम से बढ़ गया, जिसकी वजह से हार्ट अटैक के लक्षण उभर आए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather, Day temperature was two degrees higher than normal, 65 suffered heart attack due to negligence
कानपुर में भीषण ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हल्की हवाओं और धूप के बीच ठंड का खास असर नहीं रहा। सूर्यास्त के बाद थोड़ी सिहरन रही, लेकिन शाम के समय हल्के बादल होने की वजह से शीत का असर कम रहा। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली कमी आई। यह 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान तापमान से दो डिग्री ज्यादा है।

विज्ञापन

इसी तरह न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 6.6 पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार दो फरवरी की रात से या तीन को दोपहर बाद से मौसम में थोड़ा परिवर्तन दिखना शुरू हो जाएगा। चार फरवरी को बारिश का अंदेशा है। इसके बाद पांच से फिर अगले 72 घंटे तक शीतलहर चल सकती है।

विज्ञापन

धूप खिली तो हो गए लापरवाह, 65 को पड़ा हार्ट अटैक
शीतलहर थमी और धूप निकली, तो लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी, जिससे हार्ट अटैक के रोगी बढ़ गए हैं। तापमान के उतार-चढ़ाव की वजह से रोगियों का ब्लड प्रेशर एकदम से बढ़ गया, जिसकी वजह से हार्ट अटैक के लक्षण उभर आए। मंगलवार को ठंड कम रही लेकिन सीजन के सबसे अधिक हार्ट अटैक के 65 रोगी आए।

इससे पहले आठ जनवरी को आए थे, सबसे अधिक 50 मरीज
इन्हें भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही इमरजेंसी में भी रोगियों की संख्या अधिक रही। इस सीजन में सबसे अधिक हार्ट अटैक के 50 रोगी आठ जनवरी को आए थे। इसके बाद 30 जनवरी को 65 रोगी भर्ती किए गए हैं। चार, पांच, 20 और 29 जनवरी को 49-49 हार्ट अटैक के रोगी भर्ती किए गए थे।

विज्ञापन

पांच दिनों में हार्ट अटैक के 231 रोगी भर्ती हुए
एलपीएस कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश वर्मा ने बताया कि धूप निकलने और ठंड कम होने पर लोग लापरवाही बरतने लगते हैं। धूप निकलने का मतलब यह नहीं कि ठंड का असर कम हो गया है। उन्होंने बताया कि ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों को एहतियात बरतना चाहिए। डॉ. वर्मा ने बताया कि हार्ट अटैक के रोगियों के समय से आ जाने की वजह से इलाज मिल जाता है और जान बच जाती है। कार्डियोलॉजी में बीते पांच दिनों में हार्ट अटैक के 231 रोगी भर्ती हुए हैं। मंगलवार को ओपीडी में 995 रोगियों की जांच कराई और इमरजेंसी में 70 रोगी आए।

बरतें सावधानी

  • ठंड कम हो जाए, तो भी गर्म कपड़े पहने रहें।
  • कमरे में जरूरत के लिहाज से ब्लोअर चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed