फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Alert, Summer will remain normal even in June, temperature dropped due to humidity and western

Kanpur Weather Alert: जून में भी गर्मी रहेगी सामान्य, नमी और पश्चिमी विक्षोभ से लुढ़का पारा, जानें पूरा अपडेट

Thu, 01 Jun 2023 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Jun 2023 03:39 PM IST
सार

Weather Update: प्रदेश भर में मौसम के अलग-अलग रुख नजर आ रहे हैं। कानपुर समेत आसपास के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नौतपा का असर भी दिखाई नहीं दे रहा है। नौतपा 25 मई से शुरू हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Alert, Summer will remain normal even in June, temperature dropped due to humidity and western
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हवा में नमी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 37.5 डिग्री व 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार जून के पहले सप्ताह में तापमान औसत से कम रहेगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मई की तरह इस बार जून में गर्मी की स्थिति सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच हवा में अधिकतम नमी 64 और न्यूनतम 29 प्रतिशत रही। सुबह से लेकर दोपहर के बीच फिर शाम को 3.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। अगले कुछ दिनों तक दिन में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है। इससे चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है। वहीं, चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखेगा असर
इसके अलावा, एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर बना है। यानी, चौतरफा मौसमी बदलाव का असर प्रदेश में हो रहा है। जून महीने में बारिश का दौर और बढ़ सकता है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed