फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: water level of Ganga increased due to rain

Kanpur: पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, ब्रह्माखूटी डूबी

Mon, 26 Sep 2022 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Sep 2022 04:38 PM IST
सार

ब्रह्माखूटी का डूबना उत्तर भारत में अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है। खूटी के डूबने से कटरी इलाके के गांव के किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर पानी और बढ़ा तो कोहना और नवाबगंज क्षेत्र के कटरी में गंगा किनारे के बगीचों और सब्जी के खेतों में पानी भरना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur: water level of Ganga increased due to rain
जलस्तर बढ़ने से ब्रह्माखूटी डूब गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार को जलस्तर बढ़ने से बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट स्थित ब्रह्माखूटी डूब गई। ब्रह्मावर्त नवजीवन सेवा समिति के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मान्यता है कि ब्रह्माखूटी का डूबना उत्तर भारत में अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन


खूटी के डूबने से कटरी इलाके के गांव के किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर पानी और बढ़ा तो कोहना और नवाबगंज क्षेत्र के कटरी में गंगा किनारे के बगीचों और सब्जी के खेतों में पानी भरना शुरू हो जाएगा। गंगा बैराज पर अपस्ट्रीम का जलस्तर समुद्र तल से 113 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 112.32 मीटर रहा है। बैराज के सभी गेट खुले हैं। डाउन स्ट्रीम में 72050 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 

विज्ञापन

शुक्लागंज में चेतावनी बिंदु से 88 सेंटीमीटर दूर
शुक्लागंज में गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 88 सेंटीमीटर दूर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि बैराज के सभी चैनल गेट खोल दिए गए तो मुसीबत बढ़ जाएगी। वहीं, गंगा के किनारे से मोहल्लों व गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हैं। लोगों का कहना है कि कटान तेजी से हो रही है। मोहल्ला गोताखोर और चंपापुरवा कटरी क्षेत्र में गंगा की पानी घुसने लगा है।

पांडु नदी में भी पानी बढ़ने चिंता बढ़ी
उधर पांडु नदी का भी जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। आसपास की बस्तियों में पानी घुसने लगा है। जलस्तर और बढ़ा तो मुसीबतें बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed