{"_id":"65dc1826f02bce24b50be0ac","slug":"kanpur-virtual-foundation-stone-laying-ceremony-of-govindpuri-and-anwarganj-station-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पीएम आज गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास, छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पीएम आज गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास, छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
Mon, 26 Feb 2024 10:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:18 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल तरीके से गोविंदपुरी और अनवरगंज रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे।इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं का सम्मान भी होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वर्चुअल तरीके से गोविंदपुरी और अनवरगंज रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। दोनों ही स्टेशनों पर कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। समारोह में सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। रविवार को अधिकारियों और स्टाफ ने दोनों ही स्टेशनों का मौका मुआयना कर व्यवस्था संभाली।
कानपुर देहात में एक आरओबी, तीन आरयूबी और झींझक-कंचौसी के बीच एक आरओबी का शिलान्यास व अनावरण किया जाएगा। अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, जिसमें अत्याधुनिक वेटिंग रूम, लॉज, पार्किंग, कार्यालय, प्लेटफार्म आदि शामिल हैं। अनवरगंज रेलवे स्टेशन का पुराना भवन तोड़कर नया बनाया जा रहा है, जबकि गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण का कार्य जारी है। दोनों ही स्टेशनों पर निर्माण कार्य इसी वर्ष के अंत तक पूरे होने की डेडलाइन है। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद, विधायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और विशिष्टजनों को आमंत्रित किया गया है। एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 10:45 से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सभी जगह एक ही समय में शिलान्यास होगा।