Kanpur Violence Updates: वसी की अग्रिम जमानत अर्जी वापस, हयात की जमानत पर सुनवाई आज, सपा नेता की सुनवाई टली
कानपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होगी। तो वहीं, उसके सहयोगी और फंडिंग करने वाले बिल्डर हाजी वसी की अग्रिम जमानत पर अर्जी वापस कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में हुए नई सड़क बवाल में आरोपी मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी की जमानत अर्जी पर बुधवार को अपर जिला जज 16 जितेंद्र द्विवेदी की अदालत में सुनवाई होगी। एडीजीसी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि हयात लगभग एक माह से जेल में बंद है।
निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उसने जिला जज की अदालत में अर्जी दाखिल की थी, जो एडीजे 16 में स्थानांतरित होकर आ है। वह दो अलग-अलग मुकदमों में आरोपी है। दोनों ही मुकदमों में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। इसके अलावा छह अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी पर भी बुधवार को सुनवाई होनी है। अब तक 77 जमानत अर्जियां दाखिल हो चुकी हैं। सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखें नियत हैं।
वसी की अग्रिम जमानत अर्जी वापस
वहीं, बिल्डर हाजी वसी की ओर से गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में दाखिल की गई अग्रिम जमानत अर्जी मंगलवार को वापस ले ली गई।
वहीं आरोपी पूर्व सपा नेता निजाम कुरैशी की जमानत पर सुनवाई अब 8 जुलाई को होगी। एडीजीसी दिनेश अग्रवाल व विशेष लोक अभियोजक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वसी की अंतरिम जमानत देने की मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अभियोजन की ओर से विवेचना स्थानांतरित होने की बात कहते हुए समय मांगा गया था।
इस पर कोर्ट ने पांच जुलाई तक का समय दिया था। मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन उसके पहले ही वसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, निजाम की ओर से अधिवक्ता कोर्ट नहीं पहुंचे। इसके चलते सुनवाई के लिए आठ जुलाई की तारीख नियत कर दी गई।