{"_id":"629f7b1375e2ad25ad24a179","slug":"kanpur-violence-preparations-to-run-bulldozer-on-illegal-buildings-on-the-new-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: नई सड़क की अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर ने भेजी है 100 से ज्यादा भवनों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: नई सड़क की अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर ने भेजी है 100 से ज्यादा भवनों की सूची
Tue, 07 Jun 2022 09:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jun 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में तीन जून को हुए बवाल के बाद अब नई सड़क और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से बनीं इमारतों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। पुलिस कमिश्नर ने केडीए वीसी को 100 से ज्यादा भवनों की सूची भेजकर इनके नक्शों के साथ ही वैध या अवैध होने की जानकारी मांगी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी केडीए से जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
सूची के सत्यापन के बाद केडीए, प्रशासन और पुलिस अवैध भवनों पर कार्रवाई शुरू करेगी। दरअसल, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भी कई ऐसे भवन चिह्नित किए गए थे, जिनसे हिंसा के दौरान पत्थरबाजी हुई थी। शुक्रवार को भी उन्हीं भवनों से पथराव हुआ। चंद्रेश्वर हाते के लोगों ने भी आसपास की अवैध इमारतों से बम और ईंट-पत्थर फेंकने की बात कही थी।

बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण कराना गलत है। इसी वजह से केडीए से अवैध भवनों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पुलिस ने जो सूची भेजी है, पहले उनकी पड़ताल की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।- नेहा शर्मा, डीएम
विज्ञापन विज्ञापन