फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, New SIT took over command, warrants against Vasi and Mukhtar's close friends

Kanpur Violence: नई एसआईटी ने संभाली कमान, वसी सहित मुख्तार के करीबियों के खिलाफ लिया वारंट

Thu, 30 Jun 2022 12:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Jun 2022 12:05 AM IST
सार

नई सड़क बवाल की जांच नई एसआईटी ने संभाल ली है, जो गुरुवार से पड़ताल शुरू करेगी। वहीं, सूत्रों के अनुसार वसी सहित उसके गुर्गों और मुख्तार के गुर्गों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Violence, New SIT took over command, warrants against Vasi and Mukhtar's close friends
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल की जांच की जिम्मेदारी अब नई एसआईटी ने संभाल ली है। मुख्य विवेचक एसीपी कोतवाली अशोक कुमार को बनाया गया है। बुधवार को पुरानी एसआईटी ने अब तक के हुए जांच के सभी दस्तावेज उन्हें सौंप दिए हैं। गुरुवार से नई एसआईटी जांच शुरू कर देगी। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने सोमवार को पुरानी एसआईटी को भंग कर नई एसआईटी की कमान डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार को सौंपी है। अब तक मामले की जांच डीसीपी साउथ संजीव त्यागी की अध्यक्षता में चल रही थी। इसके मुख्य विवेचक एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय थे। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि मामला पूर्वी जोन का था, लेकिन जांच साउथ और पश्चिम जोन से हो रही थी। इसकी वजह से दूसरे जोन के कार्य प्रभावित हो रहे थे।

विज्ञापन

वसी और मुख्तार के करीबियों के खिलाफ लिया वारंट
पुलिस सूत्रों के अनुसार वसी एसआईटी की रडार पर है। हाजी वसी सहित मुख्तार और उनके गुर्गोें के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिया गया है। आरोपी अगर जल्द ही हाजिर नहीं हुए, तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed