फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, MP Sakshi Maharaj's big statement on Kanpur incident, wrote - Keep a useful self-defense tool to protect yourself

Kanpur Violence: सांसद साक्षी महाराज का विवादित पोस्ट, लिखा- अपनी रक्षा के लिए आत्मरक्षा उपयोगी उपकरण जरूर रखिए

Sat, 04 Jun 2022 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Jun 2022 12:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सासंद और भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने शुक्रवार को हुई कानपुर हिंसा को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने  हिंदुओं को संबोधित करते हुए लिखा, अपनी रक्षा के लिए आत्मरक्षा उपयोगी उपकरण जरूर रखिए। 

विज्ञापन
Kanpur Violence, MP Sakshi Maharaj's big statement on Kanpur incident, wrote - Keep a useful self-defense tool to protect yourself
साक्षी महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर घटना को लेकर सांसद साक्षी महाराज ने अपनी फेसबुक वॉल पर बड़ा बयान दिया है। इसमे उन्होंने हिंदुओं को संबोधित करते हुए अपनी रक्षा के लिए आत्मरक्षा उपकरण रखने की सलाह दी है। सांसद ने कहा कि अभी हाल में हीमैंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था कि हिंदुओं सावधान हो जाओ। अपनी सुरक्षा के लिए तीर कमान रखें। जरूरी चीजें रखें। जिस पर कई लोगों ने मेरी बात का विरोध किया था। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपने कल देख लिया ना, कानपुर में क्या हुआ और कौन लोग हैं, जो जुम्मे की नमाज के बाद पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। यहां तक पुलिस भी अपने आप को उनके पत्थरों से नहीं बचा पाई। पुलिस के कई लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

सांसद ने हिंदुओं से एक होने को कहा। वो बाेले कि हिंदुओं अभी भी एक हो जाओ। कोई आपकी लड़ाई लड़ने नहीं आएगा। आपको खुद अपनी रक्षा करनी पड़ेगी। सावधान हो जाइए। शास्त्र और शस्त्र दोनों का प्रयोग करना सीख लीजिए और अपनी रक्षा के लिए आत्म रक्षा उपयोगी उपकरण जरूर रखिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि यह व्यक्ति विशेष लोग कभी भी आपको अमन चैन से नहीं बैठने देंगे। चैन से तभी रहने देंगे, जब आप ईट का जवाब पत्थर से देना सीख जाएंगे। आप लोग शुक्र करिए कि देश में मोदी, योगी और अमित शाह जैसे कर्मयोगी लोग देश का नेतृत्व कर रहे हैं। अगर ये लोग ना होते, तो देश का क्या होता। उत्तर प्रदेश का क्या होता है। यह भगवान भरोसे होते। अंत में कहा कि मैं सबकी लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed