फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, License of Hayat's relative's ration shop suspended, action taken due to irregularities in ration distribution

Kanpur Violence:  हयात की रिश्तेदार की राशन दुकान का लाइसेंस निलंबित, राशन वितरण में अनियमितता के चलते हुई कार्रवाई

Tue, 14 Jun 2022 03:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jun 2022 03:26 PM IST
सार

आपूर्ति विभाग ने हयात की दूर की रिश्तेदार के नाम से चलने वाली राशन की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया है। राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Kanpur Violence, License of Hayat's relative's ration shop suspended, action taken due to irregularities in ration distribution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल के मुख्य आरोपी माने जा रहे हयात जफर हाशमी की करीबी रिश्तेदार का राशन की दुकान का लाइसेंस निलंबित हो गया है। आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की जांच के बाद चमनगंज की मेसर्स सिलाई कढ़ाई औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति का राशन वितरण का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन

समिति की सचिव अनवरगंज निवासी हसीन जफर हाशमी हैं। बताया जा रहा है कि वह बवाल के आरोपी हयात जफर हाशमी की दूर की रिश्तेदार हैं। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि राशन वितरण में आ रही शिकायतों के चलते जांच कराई गई थी। 
विज्ञापन

जांच में अनाज वितरण में प्रति कार्ड के हिसाब से एक से दो किलो तक की गड़बड़ी पाई गई थी। इसी के चलते समिति के साथ हुआ अनुबंध निलंबित किया गया है। जवाब के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। बता दें कि प्रशासन ने जफर हयात से संबंध रखने वालों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को जफर हयात हाशमी की राशन दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed