फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence: Five including BJYM leader jailed, four more arrested

Kanpur Violence: भाजयुमो के नेता समेत पांच को जेल, चार और गिरफ्तार, अब तक कुल 54 की हुई गिरफ्तारी

Wed, 08 Jun 2022 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jun 2022 08:15 PM IST
सार

कानपुर में हिंसा प्रभावित इलाके के अलावा आधा दर्जन संवेदनशील क्षेत्रों में बुधवार को ड्रोन से निगरानी की गई। कुछ संदिग्ध मकान चिह्नित किए गए, जहां पर आपत्तिजनक चीजें रखी दिखाई दीं। 

विज्ञापन
Kanpur Violence: Five including BJYM leader jailed, four more arrested
kanpur violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बवाल के बाद ट्विटर पर विवादित पोस्ट करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री हर्षित श्रीवास्तव को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। दूसरी तरफ उपद्रव में शामिल चार और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। बवाल में अब तक कुल 54 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। तमाम अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन


हर्षित श्रीवास्तव ने ट्विटर पर विवादित पोस्ट लिखी थी। कर्नलगंज पुलिस ने हर्षित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया था। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसको जेेल भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर पुलिस ने बवाल के मामले में नसीम बूटी, मोहम्मद अरशद, शंकर लाल रमानी, आसिफ उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक एसआईटी वीडियो व फोटो के जरिये लगातार बवाल में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है। जैसे जैसे पहचान हो रही है, वैसे ही उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से हो रही निगरानी
हिंसा प्रभावित इलाके के अलावा आधा दर्जन संवेदनशील क्षेत्रों में बुधवार को ड्रोन से निगरानी की गई। कुछ संदिग्ध मकान चिह्नित किए गए, जहां पर आपत्तिजनक चीजें रखी दिखाई दीं। इस तरह की चीजें रखने वालों पर भी कार्रवाई होगी। बवाल के बाद से लगातार ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed