Kanpur Violence Case: मुख्तार बाबा खाली करवाता था संपत्तियां, वसी खड़ी करता था इमारतें
कानपुर हिंसा मामले में एसआईटी ने बाबा बिरयानी के मालिक मुख़्तार बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हिंसा और मुख्तार बाबा से जुड़े नए खलासे सामने आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर नई सड़क हिंसा में जेल भेजे गए बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा की विवादित संपत्तियों पर नजर रहती थी। वह डी-टू गैंग व अन्य अपराधियों की मदद से ऐसी संपत्तियों को खाली करवाता था। उसके बाद हाजी वसी के हवाले कर देता था। हाजी वसी उसपर इमारत खड़ी कर बेचता था। इसके एवज में मुख्तार को मोटी रकम मिलती थी। यह खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है। इस पहलू की और गहनता से छानबीन जारी है।
एसआईटी के मुताबिक मुख्तार की मंशा चंद्रेश्वर हाता खाली करवाना था। पुलिस उसके मोबाइल की तलाश कर रही है। उसका कहना है कि वह मोबाइल ही नहीं रखता है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी मुख्तार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।
कई एजेंसियां सक्रिय, एनआईए के आने की चर्चा
नई सड़क बवाल में एटीएस, आईबी ने हयात एंड कंपनी से पूछताछ भी की थी। वहीं अब जब शातिर अपराधी की पाकिस्तान के नंबर से हुई व्हाट्सएप चैट की बात सामने आई, तो ये एजेंसियां फिर सक्रिय हो गई हैं। गुरुवार को यह भी चर्चा रही कि एनआईए ने भी जांच शुरू कर दी है। शहर में आकर छानबीन कर जानकारी जुटाई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।