{"_id":"62b97d8e11db3b2abb5efa8d","slug":"kanpur-violence-another-accused-involved-in-violence-was-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: बवाल में जिस किशोर को छर्रे लगे थे, पुलिस ने उसे खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: बवाल में जिस किशोर को छर्रे लगे थे, पुलिस ने उसे खोज निकाला
Mon, 27 Jun 2022 03:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Jun 2022 03:21 PM IST
सार
नई सड़क पर हुए बवाल में एसआईटी ने मुख्तार बाबा के बेटे उमर को भी आरोपी बनाया है। वह फरार है। एसआईटी उसकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Kanpur Violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में तीन जून को नई सड़क पर हुए बवाल के दौरान रियाज नाम के जिस किशोर को गोली के छर्रे लगने की बात कही जा रही थी रविवार को पुलिस ने उसे खोज निकाला। रियाज के सीने के पास दो निशान नजर आ रहे हैं। दावा है कि वह छर्रे लगने से ही जख्मी हुआ था। सोमवार को किशोर का मेडिकल कराया जाएगा।
जिससे यह पता चल सकेगा कि उसे छर्रे लगे थे या कुछ और। तीन चार दिन पहले चमनगंज स्थित मनामा अस्पताल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई थी कि बवाल वाले दिन शाम को एक घायल किशोर वहां पहुंचा था, जिसको छर्रे लगे थे। मगर बगैर इलाज कराए वह चला गया था। वहीं, किशोर ने पुलिस को बताया कि वह दवा लेने जा रहा था तभी उसको गोली के छर्रे लगे थे।
मुख्तार बाबा का लड़का भी हिंसा के केस में आरोपी
एसआईटी ने मुख्तार बाबा के बेटे उमर को भी आरोपी बनाया है। वह फरार है। एसआईटी उसकी भी तलाश कर रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ एसआईटी अब एनबीडब्ल्यू लेने की तैयारी कर रही है। उसके बाद कुर्की भी की जाएगी।