{"_id":"62c3bc9dab771a7fe127e77f","slug":"kanpur-violence-accused-builder-haji-vasi-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Violence: नई सड़क हिंसा का आरोपी बिल्डर हाजी वसी गिरफ्तार, पुलिस का दावा- जफर हाशमी को करता था फंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Violence: नई सड़क हिंसा का आरोपी बिल्डर हाजी वसी गिरफ्तार, पुलिस का दावा- जफर हाशमी को करता था फंडिंग
Tue, 05 Jul 2022 05:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:19 PM IST
सार
कानपुर में तीन जून को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को गिरफ्तार करने बाद पुलिस ने उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसा और मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी बिल्डर हाजी वसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल में आरोपी बिल्डर हाजी वसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिल्डर हाजी नई सड़क हिंसा का आरोपी है। पुलिस का दावा है कि हाजी वसी हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को फंडिंग करता था।
विज्ञापन
नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। बवाल की जांच कर रही टीम ने 40 लोगों को चिह्नित कर उनके चौराहों पर पोस्टर चस्पा कराए थे। पुलिस ने मामले में 55 लोगों को नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
जिसमें अब तक 60 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मुख्य रूप से हयात जफर हाशमी, बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा आदि भी शामिल है। हयात समेत आठ मुख्य आरोपियों को पिछले महीने ही आलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अब जेल प्रशासन ने मुख्तार बाबा के अलावा तीन अन्य आरोपी जो हिंसा में शामिल थे इनको दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। आरोपी एक साथ मिलकर किसी तरह की साजिश न रच सकें इसलिए जेल बदली जा रही हैं।