फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vinod Agarwal misled rather than answering questions maintained silence on stock register and laptop

Kanpur: सवालों के जवाब देने के बजाय गुमराह करता रहा विनोद अग्रवाल; स्टॉक रजिस्टर-लैपटॉप पर साधी चुप्पी

Tue, 10 Feb 2026 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 11:00 AM IST
सार

Kanpur News: कोडीनयुक्त सिरप के अवैध कारोबारी विनोद अग्रवाल ने नौ घंटे की पुलिस रिमांड में सहयोग करने के बजाय अधिकारियों को गुमराह किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच उसे दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Vinod Agarwal misled rather than answering questions maintained silence on stock register and laptop
विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कोडीनयुक्त सिरप कारोबारी विनोद अग्रवाल से सोमवार को क्राइम ब्रांच ने पुलिस रिमांड में करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। हालांकि, आरोपी ने जांच में सहयोग करने के बजाय पुलिस को गुमराह किया। पुलिस कर्मी उससे स्टॉक रजिस्टर और लैपटॉप के बारे में पूछते रहे लेकिन उसने इन दाेनों के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया। ऐसे में अब एक बार फिर उसे रिमांड पर लेकर मामले की तह तक जाने की तैयारी है।

विज्ञापन

फीलखाना थानाक्षेत्र के पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल मैसर्स अग्रवाल ब्रदर्स का संचालक है। उस पर 65 से ज्यादा फर्जी फर्म बनाकर यूपी हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान समेत 12 राज्यों में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने का आरोप है। इस मामले के 12 मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक विनोद अग्रवाल को क्राइम ब्रांच व थाना कलक्टरगंज पुलिस ने 25 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

पूछताछ के लिए 50 प्रश्नों की सूची तैयार की गई थी
उस पर 50 हजार का इनाम था। खाद्य आयुक्त की चार टीमों ने बिरहाना रोड स्थित उसकी दुकान और कोपरगंज स्थित गोदाम में छापेमारी कर करोड़ों रुपये का कोडीनयुक्त कफ सीरप और ट्रामाडोल टैबलेटस जब्त कीं थीं। जांच से पता चला कि आरोपी औषधि लाइसेंस की आड़ में एनडीपीएस श्रेणी से संबंधित दवाओं की लंबे समय से बिक्री कर रहा था। जेल से कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद विनोद से पूछताछ के लिए 50 प्रश्नों की सूची तैयार की गई थी।

विज्ञापन

दोबारा रिमांड की तैयारी
सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने सवाल किए, लेकिन उसने विवेचना में सहयोग नहीं किया। जब उससे बचाव में कोई साक्ष्य देने को कहा गया तो उसने कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद उससे दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन उसने उसके बारे में भी कुछ नहीं बताया। हालांकि उसने कहा कि उसे तीन दिन का समय दिया जाए, तो वह बचाव में कुछ दस्तावेज दे सकता है। उसने सिरप के शेष स्टॉक के बारे में भी पूछने पर कुछ भी नहीं बताया। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि न्यायालय में अर्जी डालकर आरोपी को एक बार फिर पुलिस रिमांड पर लेने की अनुमति मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed