{"_id":"65ff192c4617b894ed08a403","slug":"kanpur-vigilance-raid-in-swarn-shatabdi-express-tte-ran-away-after-chain-pulling-report-on-one-2024-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: स्वर्ण शताब्दी में विजिलेंस का छापा, चेनपुलिंग कर टीटीई भागे, एक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: स्वर्ण शताब्दी में विजिलेंस का छापा, चेनपुलिंग कर टीटीई भागे, एक पर रिपोर्ट
Sat, 23 Mar 2024 11:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:32 PM IST
सार
स्वर्ण शताब्दी में विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। एक टीटीई के पास से 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिले। तीन अन्य टीटीई से विजिलेंस की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर विजिलेंस की टीम ने छापा मारा तो टीटीई चेनपुलिंग कर भागे। आरपीएफ ने एक को पकड़कर मुकदमा दर्ज किया है। एक अन्य टीटीई के पास 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिले हैं। वहीं, तीन अन्य टीटीई से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, उनके पास कैश नहीं मिला है। इससे पहले भी विजिलेंस की छापामारी में टीटीई अतिरिक्त धनराशि के साथ पकड़े जा चुके हैं।
शनिवार की सुबह दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 12004 में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इस पर टीटीई आनंद कुमार चेनपुलिंग कर भागने लगे। उन्हें एसआई आरती कुमारी और एएसआई मुहम्मद असगर अंसारी ने रोका, तो उन्होंने बताया कि वह नई दिल्ली से कानपुर तक ड्यूटी करके आ रहे थे। उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया है। वह दोबारा लेने गए तो ट्रेन चल दी। इस पर उन्होंने चेन पुलिंग की। आरपीएफ स्टाफ ने आनंद कुमार की जांच की तो उनके पास से बैग नहीं मिला। दूसरी टीम ने स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के दूसरे टीटीई अनुदीप की तलाशी ली।

उनके पास 13 हजार रुपये अतिरिक्त मिले। ट्रेन के अन्य टीटीई डीके पांडेय, प्रेम प्रकाश और देवेंद्र पासवान की जांच हुई। आरपीएफ के इंस्पेक्टर बुधपाल सिंह ने बताया कि चेनपुलिंग करने के मामले में टीटीई आनंद कुमार के खिलाफ रेलवे एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, विजिलेंस की टीम भी मामले की जांच कर रही है। वह अपनी रिपोर्ट रेलवे अधिकारियों को सौंपेगी। डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में विजिलेंस की छापेमारी की जानकारी हुई है। अब तक रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।