{"_id":"61ceeeabeb91324bbf233dd1","slug":"kanpur-video-of-drunk-hemguard-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सड़क पर लेटा नशे में धुत हाेमगार्ड बोला- आराम कर रहे हैं बताओ, अधिकारी काहे बन रहे हो, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सड़क पर लेटा नशे में धुत हाेमगार्ड बोला- आराम कर रहे हैं बताओ, अधिकारी काहे बन रहे हो, वीडियो वायरल
Fri, 31 Dec 2021 05:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 31 Dec 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत वर्दीधारी
- फोटो : अमर उजाला
आप यहां क्या कर रहे हो.. आराम कर रहे। जवाब मिला- तू बता कौन है और यहां क्या कर रहा है। हम तो नागरिक हैं। नागरिक हो तो उसी तरह से रहो अधिकारी काहे को बन रहे हो। यह संवाद नशे में बर्रा के बनपुरवा पुल के पास सड़क किनारे लेटे एक वर्दी धारी और उधर से गुजरे राहगीरों के बीच हुआ।
शराब के नशे में वर्दीधारी का झूमते हुए वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला डॉट कॉम पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में राहगीरों ने वर्दी धारी से उसका नाम और बैच पूछा तो उसने अपना नाम संदीप यादव और खुद को नौबस्ता थाने का दारोगा बताकर रौब गांठने की कोशिश की।
वहीं राहगीरों ने जब उससे फिर कहा कि आप दारोगा तो नहीं हो तो बहस करने लगा। राहगीरों ने वर्दी धारी से कहा कि दारोगा हो तो काले जूते क्यों पहने हो। इसपर वर्दीधारी ने उसे डपटते हुए कहा कि तुमसे क्या लेना-देना। वर्दीधारी इतना नशे में था कि सीधा खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
राहगीरों ने वर्दी की गरिमा रखने की बात कही तो उसने राहगीरों पर दबाव बनाने की कोशिश की। थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने ऐसे किसी भी दरोगा, सिपाही अथवा होमगार्ड की तैनाती न होने की बात कही है।