फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Vegetable spice traders bungalow sealed

Kanpur: सब्जी मसाला कारोबारी का बंगला सील, नोटिस चस्पा, आयकर विभाग की टीम ने की जांच-पड़ताल

Wed, 16 Nov 2022 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Vegetable spice traders bungalow sealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में सब्जी और खाद्य कारोबारी के यहां आयकर की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। पनकी स्थित फैक्टरी में अफसरों ने जांच-पड़ताल की। वहीं संचालकों का वीआईपी रोड स्थित बंगले पर नोटिस चस्पा करके सील कर दिया गया है। संचालकों के आने पर आयकर अफसरों की मौजूदगी में बंगले को खोलकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन


वाराणसी के आयकर अफसरों की टीम ने योगेंद्र कुरेले और चंचल कुरेले के वीआईपी रोड स्थित बंगले और पनकी साइट वन स्थित फैक्टरी में मंगलवार सुबह छापा मारा था। सूत्रों ने बताया कि बंगले में कोई नहीं मिला था। पता चला था कि दोनों संचालक दिल्ली में हैं। फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी व स्टाफ से दूसरे दिन भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि चेक किए गए। सूत्रों ने बताया कि पनकी में केडीएम फूड नाम से फैक्टरी है। जो सब्जी मसाला के अलावा दाल, चावल और अन्य खाद्य पदार्थ से जुड़ा कारोबार करती है। इनका नयागंज डॉट कॉम नाम से स्टोर भी हैं। जो कुछ समय पहले ही खुले हैं। सूत्रों ने बताया कि वाराणसी में आइडिया ब्रांड नाम से सब्जी मसाला बनता है। इसके संचालक योगेंद्र कुरेले के रिश्तेदार हैं। सूत्रों ने बताया कि इनका दिल्ली में रियल इस्टेट का भी कारोबार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed