Kanpur: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर…युवक की मौत, पुलिस बोली- अपराधिक किस्म का था, जांच शुरू
Kanpur News: सजेती थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विस्तार
कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर के पास हाईवे पर रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार मृतक अपराधिक किस्म का था। उसे सजेती पुलिस एक बार आर्म्स एक्ट में जेल भी भेज चुकी थी। साथ ही, वह शराब का आदि भी था।
जानकारी के अनुसार, साढ थाना क्षेत्र के शूलपुर निवासी नितिन उर्फ मोहित सचान (25) की शादी नहीं हुई थी। उसके पिता का निधन हो चुका था। मां शिखा वृद्धा आश्रम में रह रही है। पुलिस के अनुसार उसने अपनी तीन बीघे जमीन भी बेच डाली थी। उसका अज्योरी गांव में ही रहता था। रविवार को भी वह अज्योरी से घाटमपुर की ओर बाइक से जा रहा था।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तभी अलियापुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि युवक अपराधिक किस्म का और नशे का आदी था। वह आर्म्स एक्ट में जेल भी जा चुका था। उस पर और भी कई मुकदमे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।