फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur University Teachers Association election on 24th March

24 मार्च को कूटा का चुनाव, कई दावेदार मैदान में

Tue, 19 Mar 2019 01:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur University Teachers Association election on 24th March
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव का एलान सोमवार को कर दिया गया। 24 मार्च को पीपीएन कॉलेज में चुनाव का आयोजन होगा। चुनाव का एलान होते ही कई शिक्षकों ने अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक दी है।
विज्ञापन


खास बात है कि लगातार 14 साल महामंत्री रहे बीएनडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक द्विवेदी और निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह कॉलेज, इटावा के डॉ. बृजेश यादव ने इस बार चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। दोनों पदाधिकारियों ने एलान किया है कि कार्यकारिणी पूरी तरह से नई गठित होगी और नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। निवर्तमान महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए करीब एक हजार शिक्षक मतदान करेंगे।
विज्ञापन

सभी पदों के लिए 23 मार्च की शाम से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 24 मार्च की सुबह तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद 24 मार्च की दोपहर 12 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। दोपहर साढ़े तीन बजे तक शिक्षक विभिन्न प्रत्याशियों के लिए मतदान कर सकेंगे। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। हालांकि कुछ वरिष्ठ शिक्षक कूटा चुनाव का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षाएं चल रही हैं। एक दिन की छुट्टी में चुनाव कराना निष्पक्ष नहीं होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर पीपीएन के डॉ. बीडी पांडेय मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए पीपीएन कॉलेज के इंग्लिश के शिक्षक डॉ. बीडी पांडेय मैदान में है। डॉ. पांडेय ने चुनाव प्रचार-प्रसार की तैयारियां तेज कर दी हैं। फिलहाल अध्यक्ष पद के लिए वह इकलौते प्रत्याशी बताए जा रहे हैं। 23 मार्च की शाम नामांकन के बाद स्थिति अधिक साफ हो जाएगी।

महामंत्री पद के लिए डीएवी के दो शिक्षक
महामंत्री पद के लिए डीएवी कॉलेज के डॉ. अवधेश सिंह और डॉ. कपिल वाजपेयी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जाता है कि डॉ. अवधेश को मौजूदा महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने मैदान में उतारा है। चूंकि दोनों प्रत्याशी डीएवी से ही हैं, इसलिए मुकाबला और भी कड़ा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed