फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur university result 2019 is not declared

विवाद बढ़ा तो नींद से जागे यूनिवर्सिटी- कॉलेज के प्रशासनिक अफसर, अभी भी अटके 200 कॉलेजों के रिजल्ट

Fri, 07 Jun 2019 12:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
kanpur university result 2019 is not declared
कानपुर यूनिवर्सिटी
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध करीब 200 से अधिक महाविद्यालयों के परिणाम अभी भी अटके हुए हैं। हालांकि विवाद बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ अंकतालिका न भेजने वाले कॉलेज भी हरकत में आ गए और तेजी से काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह में विश्वविद्यालय प्रशासन ने 600 से अधिक कॉलेजों का परिणाम जारी किया है। अभी तक बीए तृतीय वर्ष, बीएससी तृतीय वर्ष के करीब 50 फीसदी कॉलेजों का रिजल्ट प्रैक्टिकल अंकतालिका की हार्डकॉपी न मिलने से रुका हुआ था।
विज्ञापन


इसको लेकर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज के पदाधिकारियों ने आंदोलन शुरू किया था तो छात्र भी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ एकजुट होने लगे। इस पर रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कॉलेजों की तरफ से ही अभी तक प्रैक्टिकल की अंकतालिकाएं नहीं भेजी गई हैं जबकि कॉलेजों ने विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग पर लापरवाही का आरोप मढ़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों का कहना था कि उन्होंने काफी पहले ही अंकतालिकाएं भिजवा दी हैं। हालांकि इस विवाद के बीच रिजल्ट जारी होने का सिलसिला तेज हो गया। एक तरफ जिन कॉलेजों ने अंकतालिकाएं नहीं भिजवाई थीं उन्होंने भिजवा दीं, वहीं विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग ने भी बड़ी संख्या में अपने यहां फाइलों के बीच दबी पड़ी अंकतालिकाओं की हार्ड कॉपी निकलवाईं।

इससे धीरे-धीरे रिजल्ट घोषित होने लगे। हालांकि अभी बीए और बीएससी तृतीय वर्ष के 200 से अधिक कॉलेजों का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed