{"_id":"6ad50a4ff14a36b9a1074771","slug":"kanpur-university-receives-a-four-star-rating-for-innovation-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नवाचार में विवि को मिली चार स्टार रेटिंग, शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल ने दिए 79.38 प्रतिशत अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नवाचार में विवि को मिली चार स्टार रेटिंग, शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल ने दिए 79.38 प्रतिशत अंक
Sun, 18 Oct 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : amar ujala
नवाचार, उद्यमिता और अनुसंधान में लगातार हो रही प्रगति पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) को शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पांच में से चार स्टार रेटिंग दी है। विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन में 100 में से 79.38 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से कुल 93 गतिविधियां प्रस्तुत की गई थीं। इनमें से 90 गतिविधियों को मूल्यांकन में स्वीकृति मिली। रिपोर्ट के अनुसार नवाचार गतिविधियों के प्रदर्शन के लिए 80 प्रतिशत और सहभागिता के लिए 20 प्रतिशत अंक निर्धारित थे। गतिविधियों के प्रदर्शन में विश्वविद्यालय को 74.67 और सहभागिता में 4.71 अंक मिले। दोनों को मिलाकर कुल स्कोर 79.38 रहा।
शिक्षा मंत्रालय का इनोवेशन सेल उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थापित इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की गतिविधियों का मूल्यांकन करता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में नए विचारों, रचनात्मक सोच, उद्यमिता और समस्या के व्यावहारिक समाधान की क्षमता विकसित करना है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, छात्र समन्वयकों और आईआईसी टीम को बधाई दी।