{"_id":"5ecbf67b8ebc3e905e2bc0a9","slug":"kanpur-uncontrolled-car-crushed-elderly-person-elderly-man-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दवा लेने निकले बुजुर्ग को बेकाबू कार ने रौंदा, तड़पकर हुई मौत, चालक कार समेत फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दवा लेने निकले बुजुर्ग को बेकाबू कार ने रौंदा, तड़पकर हुई मौत, चालक कार समेत फरार
Tue, 26 May 2020 01:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 26 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के लाजपतनगर में रंगोली गेस्ट हाउस के पास रविवार सुबह बेकाबू कार स्कूटी सवार बुजुर्ग को रौंदकर निकल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बुजुर्ग को कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उनकी मौत हो गई।
नजीराबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार रघुवंशी ने बताया कि एक निजी कंपनी से रिटायर्ड विनायकपुर (कल्याणपुर) निवासी अशोक कुमार मिश्रा (66) सुबह करीब दस बजे स्कूटी से गुमटी दवा लेने जा रहे थे।
गेस्ट हाउस के पास पीछे आई कार की टक्कर से वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। चालक उनके ऊपर से कार चढ़ाकर निकल गया। अशोक के परिवार में पत्नी शशि, बेटा शोभित और तीन बेटियां हैं। शोभित उत्तराखंड में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन
न एफआईआर न तहकीकात
पुलिस ने अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। ये भी पता लगाने की जहमत नहीं उठाई कि आखिर कार किसकी थी, चालक कौन था। यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज भी नहीं जुटाए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि आसपास के लोग भी कार का नंबर नहीं देख पाए। जल्द ही कार और चालक का पता लगा लिया जाएगा।