फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two thousand notes of 10 crore deposited in the bank in one day

Kanpur: एक दिन में बैंक में जमा हुए 10 करोड़ के दो हजार के नोट, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को लौटाया

Sat, 20 May 2023 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 May 2023 09:10 PM IST
सार

सितंबर से दो हजार रुपये के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। यह सूचना मिलते ही आम हो या खास एक बार फिर नोटबंदी के वक्त हुई दिक्कतों का नजारा लोगों के सामने तैरने लगा है। कानपुर में बैंकों में एक दिन में 10 करोड़ के करीब दो हजार के नोट जमा किए गए।

विज्ञापन
Kanpur: Two thousand notes of 10 crore deposited in the bank in one day
आरबीआई वापस लेगा 2000 के नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो हजार का नोट चलन से बाहर होने की घोषणा के बाद कानपुर में शनिवार को इसका बैंकों और बाजार इसका जबरदस्त असर देखने को मिला। बैंकों में एक दिन में 10 करोड़ के करीब दो हजार के नोट जमा किए गए। किसी एक शाखा में एक करोड़ तो किसी में 18 लाख रुपये तक जमा किए गए। एक शाखा में तो ग्राहक ने ही अकेले एक कराेड़ 50 लाख के दो हजार के नोट जमा किए।

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं में ग्राहकों के नोट नहीं जमा किए गए। कई ग्राहकों ने शिकायत की तो दोपहर बाद कुछ शाखाओं में दो हजार के नोट जमा कराए गए। वहीं, बाजारों में भी दो हजार के नोट के साथ लोग खरीदारी करने पहुंचे। कारोबारी बड़ी संख्या में दो हजार के नोट लेने से कतराते रहे। शहर में सरकारी, निजी और सहकारी बैंकों की मिलाकर 619 शाखाएं हैं। सरकार ने 23 मई से बैंकों को दो हजार के नोट बदलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आरबीआई के निर्देश हैं कि कोई भी खाताधारक अपने खाते में कितने भी दो हजार के नोट जमा कर सकेगा। इसमें किसी भी प्रकार की रोक नहीं है। सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह प्रमुख सरकारी बैंकों की मालरोड, मोतीझील, लाजपतनगर, तिलकनगर स्वरूपनगर, आर्यनगर, किदवईनगर स्थित बैंक शाखाओं में बड़ी संख्या में दो हजार के नोट जमा किए गए। वी बैंकर्स एसोसिएशन के महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि सभी बैंकों में करीब दस करोड़ के दो हजार के नोट जमा किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
मालरोड स्थित शहर के प्रमुख सरकारी बैंक में सुबह शाखा खुलने के बाद रोहित तिवारी (बदला नाम) दो हजार के नोट की छह से सात गड्डी लेकर आए थे। एक गड्डी में 20 लाख रुपये थे। पैसे उन्होंने अपने खाते में जमा किए।

केस- 2
महेश जायसवाल ने बताया कि वह कानपुर में रहकर निजी संस्थान में काम करते हैं। उनका परिवार रायबरेली में है। सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा में आठ हजार रुपये जमा करने गए थे। इसमें से दो-दो हजार के दो नोट थे पर बैंक कर्मी ने जमा करने से मना कर दिया।

आरबीआई के नियम से ऊपर बैंक ऑफ बड़ौदा
सूत्रों ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के शीर्ष अधिकारी ने शनिवार सभी शाखाओं के प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉल पर ऑनलाइन बैठक कर निर्देश दिए गए कि कोई शाखा दो हजार के नोट नहीं जमा करेगा। इसके बाद शहर की अलग-अलग शाखाओं में दो हजार के नोट नहीं जमा किए गए। विनोबानगर और बर्रा की शाखा के ग्राहकों ने बताया कि उनको रुपये जमा किए बगैर लौटा दिया गया। दोपहर बाद लखनऊ मंडल में ग्राहकों ने इसकी शिकायत की तो कुछ शाखाओं में दो हजार के नोट स्वीकार किए गए।

थोक बाजारों में रहा सन्नाटा
आरबीआई की घोषणा के बाद शनिवार को सराफा को छोड़कर अन्य थोक बाजारों में सन्नाटा देखने को मिला। कारोबारियों ने बताया कि उधारी की रकम का आरटीजीएस और नेफ्ट के जरिये भुगतान किया जा रहा है जबकि नकद में दो हजार के नोट से भुगतान करने को ग्राहक कह रहे हैं। इससे बाजार में सौदे नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed