{"_id":"684ac65e397f99b2f10d73d1","slug":"kanpur-two-people-including-a-factory-worker-returning-home-after-finishing-their-duty-died-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डयूटी खत्म करके घर लौट रहे फैक्टरी कर्मी समेत दो की मौत, हीट स्ट्रोक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डयूटी खत्म करके घर लौट रहे फैक्टरी कर्मी समेत दो की मौत, हीट स्ट्रोक की आशंका
Thu, 12 Jun 2025 06:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर और फजलगंज थानाक्षेत्र में बुधवार रात ड्यूटी से घर लौट रहे अधेड़ और युवक के शव सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों मामलों में हीट स्ट्रोक से माैत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
आवास विकास तीन निवासी श्याम बदन तिवारी (55) दादानगर स्थित रैपर बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। बेटे प्रसून ने बताया कि डयूटी खत्म होने के बाद पिता रात साढ़े आठ बजे फैक्टरी से निकले थे, लेकिन देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने आवास विकास में गायत्री पैलेस के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी। उनकी माैत से पत्नी कुमुद और बेटी जया रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वहीं, मूलरूप से फतेहपुर के थाना कल्याणपुर के गोपालगंज निवासी राजू (40) नौबस्ता में किराये का कमरा लेकर रहता था। चाचा मुन्नीलाल ने बताया कि राजू चकरपुर मंडी से आलू के बोरे लोडर में लादकर दुकानदारों तक पहुंचाता था। बुधवार रात वह घर लौट रहा था। विजयनगर चौराहे पर हालत बिगड़ गई और सड़क किनारे मौत हो गई।