फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two minor school students kidnapped from Kalyanpur

Kanpur: कल्याणपुर से दो नाबालिग स्कूली छात्रों का अपहरण, चार दिनों तक मामला दबाए रही पुलिस

Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Oct 2024 12:05 AM IST
सार

Kanpur News: दो नाबालिग स्कूली छात्रों के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस चार दिनों तक मामला दबाए रही। छात्रों की तलाश में सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Two minor school students kidnapped from Kalyanpur
लापता छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर में दो स्कूली छात्रों का अपहरण हो गया। परिजनों के क्षेत्र के ही कुछ लोगों के अपहरण का शक जताया है। खास बात यह कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस मामले को दबाए रही। छात्रों के लापता होने का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, तब पुलिस हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और छह संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के देवी सहाय नगर निवासी ऑटो चालक रवि कुमार का बेटा आदर्श उर्फ जिगर (13) नरेंद्र सरस्वती इंटर कॉलेज पुराना शिवली रोड में कक्षा छह का छात्र है। परिवार में पत्नी शशी की एक हादसे में सात साल पहले मौत हो गई थी। बाबा देवी प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे रवि ने दूसरी शादी शीला से कर ली। बकौल देवी प्रसाद 22 अक्टूबर को परीक्षा देकर स्कूल से घर लौटा। इसके बाद घर आदर्श को उन्होंने फोन कर बाइक लेकर आईआईटी गेट बुलाया था। बाइक लेने के बाद वह अपने काम से चले गए। देर शाम को जब घर पहुंचे तो पता चला कि आदर्श घर ही नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, आईआईटी सोसाइटी में रहने वाले प्राइवेट फोटोग्राफर अंकित सिंह ने बताया कि उनका बेटा करीम उर्फ कृष्णा (12) जवाहर लाल इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। मां लक्ष्मी का कहना है कि 22 अक्तूबर को वह दोपहर में स्कूल से लौटने के बाद घर से निकला फिर लौटा नहीं। आदर्श और करीम अच्छे दोस्त हैं। बताया कि शाम करीब सात बजे दोनों साथ में थे। इसके बाद किसी ने दोनों को अगवा कर लिया।

लक्ष्मी के मुताबिक 23 अक्तूबर को कल्याणपुर थाने में आदर्श और करीम के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही क्षेत्र के एक बाबा समेत चार लोगों पर अपहरण का शक भी जताया गया था। बावजूद इसके पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों ने अपने-अपने बेटों के लापता होने से संबंधित मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया। तब जाकर पुलिस की दो टीमें छात्रों की तलाश में जूटीं।

 
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस टीमों ने देवी सहाय नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल के पास से पांच किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें दोनों शाम 7:30 बजे साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों पीड़ित परिवारों ने एक बाबा और तीन युवकों पर अपहरण की आशंका जाहिर की है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद देवी प्रसाद की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द से जल्द दोनों छात्रों को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed