{"_id":"6706bad4875d69063b0833b7","slug":"kanpur-two-fever-patients-died-four-dengue-infected-patients-increased-in-opd-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बुखार के दो रोगियों की मौत, चार डेंगू संक्रमित मिले, ओपीडी में रोगी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बुखार के दो रोगियों की मौत, चार डेंगू संक्रमित मिले, ओपीडी में रोगी बढ़े
Wed, 09 Oct 2024 10:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:50 PM IST
सार
Kanpur News: बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। बुखार से दो रोगियों की मौत हो गई। वहीं ओपीडी में रोगियों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को बुखार की दो रोगियों की मौत हो गई। इसके साथ ही 10 बुखार के रोगियों को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती किया गया। ओपीडी में सबसे अधिक संख्या बुखार के रोगियों की रही है। कल्याणपुर ब्लाक के मकसूदाबाद में 25 लोग बुखार की चपेट में हैं। डेंगू के चार नए रोगियों में पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस साल अब तक मिलने वाले डेंगू संक्रमितों की संख्या 109 हो गई है।
मकसूदाबाद के रहने वाले आलोक गुप्ता की बेटी आकृति गुप्ता(10)की मौत हो गयी। आकृति पांचवी की छात्रा थी। आकृति के दादा कैलाश नारायण गुप्ता ने बताया आकृति को बीते रविवार को बुखार आया था तो गांव के ही क्लीनिक से प्राथमिक उपचार कराया था।हालत में सुधार न होने पर आकृति को अगले दिन सोमवार को गुरदेव पैलेस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे सर्वोदय नगर स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। आकृति को खून की उल्टियां हो रही थीं जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
गांव में अखिलेश पासवान,जानकी,प्रांशु,विनय,सूरज गुप्ता,नंदन त्रिवेदी,छेदीलाल पाल,वंदना,गोविंद प्रजापति और उनकी बेटी मुस्कान समेत 25 लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा लालबंगला के रहने वाले राम अजोर (50) की मौत हो गई। उनके बेटे विनोद ने बताया कि रोगी को चार दिन से बुखार आ रहा था। क्षेत्र के डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में बुखार के रोगी अधिक आ रहे हैं। बुखार के 10 रोगियों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।