{"_id":"614b5edb8ebc3e0618602388","slug":"kanpur-two-died-of-fever-11-dengue-patients-found-two-more-patients-of-kursauli-confirmed-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बुखार से दो की मौत, डेंगू के 11 मरीज मिले, कुरसौली के दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बुखार से दो की मौत, डेंगू के 11 मरीज मिले, कुरसौली के दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
Wed, 22 Sep 2021 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
खामोश हो गया कुरसौली
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बुधवार को बुखार से दो और रोगियों की मौत हो गई है। कई रोगियों की हालत गंभीर है। रोगी हैलट और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा 11 और रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो रोगी कुरसौली गांव के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग 13 स्थानों पर कैंप लगाकर 230 डेंगू संदिग्ध बुखार के रोगियों के सैंपल लिए हैं।
सामान्य वायरल कहा जाने वाला संक्रमण घातक हो रहा है। मझावन के रहने वाले यासीन (25) की बुखार से मौत हो गई। उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा था। इसके बाद हालत बिगड़ गई। बिधनू सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी यादव ने बताया कि रोगी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।