{"_id":"6171bf54739bb11f9c33137c","slug":"kanpur-two-die-of-fever-five-new-dengue-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो की बुखार से मौत, डेंगू के पांच नए रोगी मिले, 185 बुखार रोगियों के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो की बुखार से मौत, डेंगू के पांच नए रोगी मिले, 185 बुखार रोगियों के सैंपल जांच को भेजे
Fri, 22 Oct 2021 01:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:48 AM IST
सार
कानपुर में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बुखार के 185 रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सरसौल क्षेत्र के पुरवामीर निवासी कृष्ण कुमार की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
कानपुर हैलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एक बार फिर बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दो और रोगियों की बुखार से मौत हो गई। कई रोगियों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती किया गया है। बुखार आने के बाद रोगियों में जटिलताएं पैदा हो जा रही है। इसके साथ ही डेंगू के पांच नए रोगी और मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बुखार के 185 रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सरसौल क्षेत्र के पुरवामीर निवासी कृष्ण कुमार की बुखार से मौत हो गई। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसी तरह किदवईनगर की सुरभि (55) की बुखार के बाद हालत गंभीर हो गई।
उन्हें कल्याणपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। हालत और बिगड़ने पर हैलट रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कई रोगियों को गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया। बुखार रोगियों की संख्या बढ़ने से एक बेड पर दो रोगी लिटाने की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह बालरोग अस्पताल में बालरोगियों की संख्या बढ़ रही है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि इस वक्त अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक नगर में डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या 408 हो गई। 309 ग्रामीण और 99 संक्रमित नगरीय क्षेत्रों के हैं। डेंगू के 38 एक्टिव रोगी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 4792 कोरोना संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की है।