{"_id":"613786478ebc3eca8223ac42","slug":"kanpur-two-darog-beaten-each-other-in-land-dispute-one-admitted-in-cardiology","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्लॉट के विवाद में दो दरोगाओं में मारपीट, एक को चौकी लाकर पीटा, हालत बिगड़ी, कार्डियोलॉजी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्लॉट के विवाद में दो दरोगाओं में मारपीट, एक को चौकी लाकर पीटा, हालत बिगड़ी, कार्डियोलॉजी में भर्ती
Tue, 07 Sep 2021 10:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:45 PM IST
सार
जमीन का विवाद सुलझाने पहुंचे दोनों दरोगाओं में पहले कहासुनी हुई फिर हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंचा थाने का फोर्स सुनील कुमार को पीटते हुए चौकी ले गया। आरोप है कि यहां भी दरोगा की पिटाई की गई।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के गंगापुर में प्लॉट पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे कार्यवाहक बिधनू थाना प्रभारी शिव प्रकाश और झांसी के नवाबाद थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार के बीच मारपीट हो गई। पीछे से आई फोर्स दरोगा को पीटने के बाद न्यू आजाद नगर चौकी उठा लाई, जहां उनकी तबीयत बिगड़ने पर कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया है।
सीओ ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नौबस्ता सिमरा निवासी दरोगा सुनील कुमार के अनुसार उन्होंने गंगापुर में पत्नी नीलम के नाम 2004 में प्लॉट खरीदा था। मंगलवार को प्लॉट का निर्माण कार्य करा रहे थे। इस बीच कार्यवाहक बिधनू थाना प्रभारी और न्यू आजाद नगर चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसे लेकर दोनों में पहले कहासुनी हुई फिर हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंचा थाने का फोर्स सुनील कुमार को पीटते हुए चौकी ले गया। आरोप है कि यहां भी दरोगा की पिटाई की गई। बीपी के मरीज सुनील की हालत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई जहां से कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दरोगा शिव प्रकाश ने बताया कि यशोदा नगर निवासी अनिल त्रिपाठी ने प्लॉट पर कब्जे की शिकायत की थी। इस पर वह मौके पर पहुंचे थे। इस बीच सुनील कुमार ने साथियों के साथ उनसे अभद्रता कर दी। सीओ पवन गौतम ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।