{"_id":"69e110240e1e03b486060e48","slug":"kanpur-two-cunning-robbers-who-targeted-train-passengers-arrested-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रेन यात्रियों से लूटपाट, छिनैती करने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रेन यात्रियों से लूटपाट, छिनैती करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
Thu, 16 Apr 2026 10:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी ने ट्रेनों और सेंट्रल स्टेशन पर लूट और छिनैती करने वाले दो शातिर गिरफ्तार किए हैं। सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर मुरे कंपनी पुल के किनारे से बगाही बाबूपुरवा निवासी जावेद (50) और पटकापुर निवासी मो. जीशान उर्फ बोटी उर्फ दहेजू (50) को पकड़ा है। बताया कि स्टेशन के आउटर पर छिप जाते थे और ट्रेनों की गति धीमी होने पर खिड़की या दरवाजे के नजदीक बैठे यात्रियों का कीमती सामान लेकर भाग जाते थे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। इनमें से जावेद पर जीआरपी सेंट्रल और बाबूपुरवा थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस सहित 17 केस पहले से ही दर्ज हैं। तलाशी ली तीन कीमती मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन