फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two criminals arrested for stealing money by fixing a plate in an ATM

Kanpur: एटीएम में प्लेट फंसाकर रकम उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 11:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two criminals arrested for stealing money by fixing a plate in an ATM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एटीएम में प्लेट फंसाकर रकम पार करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कल्याणपुर क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा है। कई दिनों से ग्राहकों के पैसे फंसने की शिकायत मिलने पर बैंककर्मियों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले तो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के कटेही निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू और बृजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि वह दोनों एटीएम की रेकी करते थे। इसके बाद नकद निकासी वाले स्थान पर प्लेट फंसा देते थे जब ग्राहक पैसे निकालने आता तो रकम बाहर नहीं निकलती थी। ग्राहक के चले जाने के बाद एटीएम में पहुंचकर प्लेट हटाकर फंसी रकम निकाल लेते थे। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed