{"_id":"69385bddf45665120e0eed99","slug":"kanpur-two-accused-arrested-for-stripping-and-beating-a-youth-two-absconding-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवक को निर्वस्त्र कर पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवक को निर्वस्त्र कर पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Tue, 09 Dec 2025 10:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में युवक को निर्वस्त्र कर पीटने और जूता मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार लिया। दो आरोपियाें के ठिकाने का पता नहीं चल पाया है। रसूलाबाद निवासी वेदांश त्रिपाठी ने कल्याणपुर थाने में सोमवार को आईआईटी सोसाइटी निवासी कृष्णा श्रीवास्तव उर्फ किन्ना, पनकी रोड निवासी आयुष शुक्ला, मिलन शुक्ला और राहुल गाैतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, रविवार देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक के कपड़े उतरवा कर चार युवक पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवक को जूते से मारा जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने कल्याणपुर के आईआईटी सोसाइटी निवासी आरोपी कृष्णा और आयुष को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा के खिलाफ आधा दर्जन और आयुष के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि कृष्णा और आयुष को कोर्ट में पेश किया गया वहां से जेल भेजा गया है। मिलन और राहुल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन