फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Trumps soft stance on tariff and hope for GST reforms stock market jumped investors expect profit

Kanpur: टैरिफ पर ट्रंप का नरम रुख और जीएसटी सुधारों की उम्मीद, उछला शेयर बाजार…निवेशकों को फायदे का अनुमान

Tue, 19 Aug 2025 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:36 PM IST
सार

Kanpur News: सकारात्मक वैश्विक संकेतों और जीएसटी सुधारों की उम्मीद से शेयर बाजार में भारी उछाल आया, जिससे कानपुर के निवेशकों के पोर्टफोलियो में लगभग 750 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि ये सुधार लागू होते हैं, तो बाजार दिवाली तक नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

विज्ञापन
Kanpur Trumps soft stance on tariff and hope for GST reforms stock market jumped investors expect profit
राजीव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाजार में हो रही लगातार गिरावट से मायूस निवेशकों के लिए सोमवार उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। ट्रंप का टैरिफ पर नरम रुख और जीएसटी सुधारों की उम्मीद से शेयर बाजार उछला। इससे शहर के निवेशकों के पोर्टफोलियो में 750 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी का अनुमान है। टैरिफ के दोहरे वार से पस्त शेयर बाजार के लिए आने वाला समय बेहतर होने का अनुमान है। एक ओर जहां अमेरिका ने टैरिफ में नरमी के संकेत दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से जीएसटी में सुधारों के संकेत दिए, जो दिवाली तक लागू हो सकते हैं। इन्हें शेयर बाजार ने हाथों-हाथ लिया।

विज्ञापन

सोमवार को एक समय सेंसेक्स 1100 अंकों से ज्यादा तक उछल गया। अंत में सेंसेक्स 676.09 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 81,273.75 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 245.65 अंकों की तेजी देखी गई। छोटे और मझोले शेयरों में भी अच्छी बढ़त दिखी। शेयर बाजार में हुए बढ़ोतरी का सकारात्मक असर म्युचुअल फंड निवेश में भी देखने को मिला। इस चौतरफा रिकवरी से शहर के निवेशकों के पोर्टफोलियो में करीब 750 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी का अनुमान है। केश्री ब्रोकिंग के कोफाउंडर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बाजार में आई तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 450 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है।

विज्ञापन

दिवाली तक शेयर बाजार नई ऊंचाई को छू सकता है
बाजार में पिछले कुछ हफ्तों से अस्थिरता बनी हुई थी। वैश्विक कारकों तथा घरेलू आर्थिक संकेतकों के चलते मार्केट कैप इस महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया था। उन्होंने बताया कि यदि जीएसटी सुधार समय पर और प्रभावी ढंग से लागू होते हैं और टैरिफ का जल्द समाधान निकलता है, तो दिवाली तक शेयर बाजार नई ऊंचाई की ओर अग्रसर हो सकता है। ट्रंप का टैरिफ के प्रति नरम रुख, जीएसटी में सुधारों की उम्मीद, दुनिया भर के बाजारों से तेजी के संकेत, घरेलू शेयर बाजार में उचित वैल्यूएशन के कारण खरीदारी और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से बाजार में तेजी देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed