{"_id":"63c7994f88a8233f932af91c","slug":"kanpur-truck-collides-with-bike-one-student-died-two-injured-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Wed, 18 Jan 2023 12:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
वरदान दुग्गल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी कोयला नगर में बुधवार सुबह दो दोस्तों संग बाइक से कॉलेज जा रहे एक्सेस कॉलेज के बी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र वरदान दुग्गल (18) पुत्र हरीश दुग्गल की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची चकेरी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। इसके अलावा अन्य दो घायल साथियों को मंगला विहार स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल छात्र की मौत के बाद रिश्तेदार कांशीराम अस्पताल पहुंचे। बता दें कि मृतक छात्र की मां नीतू की 2 वर्ष पूर्व ही कोरोना से मौत हो चुकी है। वह घर का इकलौता चिराग था। इसके अलावा योग में उसे महारत हासिल थी। इसके लिए उसने कई अवॉर्ड भी जीते थे। कुछ दिन पूर्व ही इनकी दादी की बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन
बर्रा स्थित आजाद कुटिया निवासी हरीश चंद्र दुग्गल एक डिफेंस सप्लायर कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत हैं। उनका इकलौता बेटा वरदान दुग्गल (18) अपने दो दोस्तों रतनलाल नगर निवासी रोहित साहू और सचेंडी कटरा निवासी सुशांत सिंह के साथ बाइक से कॉलेज जा रहा था। तभी कोयला नगर हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे तीनों सड़क पर आ गिरे। सर में गंभीर चोट आने पर दुर्घटना में वरदान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। वहीं दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा वरदान को कांशीराम अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया।
रोहित की बाइक चला रहा था सुशांत
रतनलाल नगर निवासी खुरई साहू की बाइक सुशांत सिंह चला रहा था। घायलों ने बताया कि वरदान उन्हें नौबस्ता बाईपास पर मिला था। उसे कॉलेज जाने के लिए देर हो रही थी। इस पर वह भी बाइक पर बैठ गया।